दो बार कोमा से जंग जीत चुकी इस दिव्यांग मॉडल की जिंदगी बदली इंस्टाग्राम ने

By: Ankur Thu, 16 July 2020 9:09:04

दो बार कोमा से जंग जीत चुकी इस दिव्यांग मॉडल की जिंदगी बदली इंस्टाग्राम ने

कब किसकी जिंदगी क्या मोड़ ले लें कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। किस्मत के रंग निराले हैं जो पलभर में राजा को रंक और रंक को राजा बना सकते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला हैं न्यूजीलैंड की मॉडल और पीएचडी स्टूडेंट क्लेयर फ्रीमैन के साथ। सालभर अस्पताल में रही यह मॉडल दो बार कोमा से जंग जीत चुकी हैं और इंस्टाग्राम ने उसकी जिंदगी बदली हैं।

क्लेयर फ्रीमैन अपने परिवार के साथ कार से कहीं घूमने के लिए जा रही थी। उनके साथ उनकी माँ और उनकी बहन थी। हालांकि कुछ ही समय में यह दिन उनकी जिंदगी का सबसे बुरा दिन बन जाता है। दो घंटे के सफर के बाद क्लेयर फ्रीमैन की कार क्रैश हो गई थी। इस दुर्घटना ने शारीरिक रूप से उन्हें हमेशा के लिए निर्बल कर दिया। हालांकि मानसिक रूप से नहीं। इस हादसे में क्लेयर फ्रीमैन की रीढ़ की हड्डी टूट चुकी थी और वे लकवाग्रस्त हो गई।

क्लेयर को हेलिकॉप्टर की मदद से ऑकलैंड के एक अस्पताल में भर्ती करवाया जाता है, जहां वे 14 दिनों तक कोमा में रहती है। करीब एक साल वे अस्पताल में ही रही। कहा जाता है कि फ्रीमेन के जिंदा बचने की उम्मीद 10 फीसदी से भी कम थी। अस्पताल में उनकी तीन सर्जरी कराई जाती है, इसके बाद भी उनका गर्दन के नीचे का हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया। अब उन्हें आगे की जिंदगी व्हीलचेयर की मदद से ही गुजारनी थी और उन्होंने इसका सहारा लेते हुए हौंसला रखते हुए मॉडलिंग करने का मन बनाया।

weird news,weird incident,paralyzed model,claire freeman ,अनोखी खबर, अनोखा मामला, विकलांग मॉडल, क्लेयर फ्रीमैन

साल 2018 से इसकी शुरुआत होती है, जहां फरवरी 2018 में क्लेयर इटेलियन मॉडलिंग एजेंसी लूलिया बर्टन के संपर्क में आती है। इसके बाद इसके फैशन हाउस के लिए क्लेयर द्वारा मिलान फैशन वीक में हिस्सा लिया जाता है और वे इस दौरान कैटवॉक करती है। हालांकि इसे पहले भी पीड़ा ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। रुटीन के काम करने में भी उन्हें कई दिक्क्तों से गुजरना पड़ना था। कई बार मॉडल के मन में खुदकुशी करने के ख्याल भी आए और उन्होंने इसके लिए 4 बार कोशिशें की। हालांकि वे फिर व्यस्त होते हुए अपनी डिजाइन डिग्री पूरी करने में जुट गई। इसके लिए वे वेलिंगटन चली गई थी।

इन सबके बीच भी मानसिक तनाव से उनकी नजदीकी बनी रही और वे कहती है कि कॉलेज के तीन साल बेहद तनाव के बीच गुजरे। कॉलेज कैंपस की बात करते हुए वे कहती है कि इस दौरान सभी का उन्हें अलग दृष्टिकोण से देखना उन्हें काफी बुरा लगता था। इसी दौरान एक बार फिर वे बड़ी लड़ाई के बीच फंस गई। पढ़ाई के समय ही उनकी कुछ सर्जरी और कराई जाती है, जहां एक गलत ऑपरेशन उन्हें एक बार फिर मौत के मुंह में धका देता है। एक बार फिर वे इसके कारण कोमा में चली जाती है। हालांकि इससे बाहर निकलने के बाद उनके मन में खुद का इंस्टाग्राम पेज बनाने का ख्याल आता है।

इंस्टाग्राम उनकी जिंदगी बदलने में अहम योगदान देता है। उन्हें इसकी वजह से उनके ही जैसे लोगों से मिलने और जुड़ने का अवसर प्राप्त होता है। जिससे कि फ्रीमेन एक बार फिर आत्मविश्वास से परिपूर्ण नज़र आने लग गई। ये वो दौर था, जब उन्हें खुद पर गर्व होने लगा था और व्हील चेयर पर चलने में अब उन्हें कोई परेशानी नहीं थी। वे कहती है कि उन्हें अभी अपनी तरह के लोगों के लिए बहुत कुछ करना है।

ये भी पढ़े :

# दुल्हन के लिए बने सोने के इस मास्क की कीमत जान उड़ जाएंगे आपके भी होश

# क्यों कहा जाता है रहस्यों से भरे जीलैंडिया को खोया हुआ महाद्वीप

# इस देश में घटी थी अनोखी घटना, एक घंटे के अंदर बने थे तीन राष्ट्रपति

# बारिश से जुड़े ये अंधविश्वास कर देंगे आपको हैरान

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com